चंदवक। विनोद कुमार तहलका 24×7 थाना क्षेत्र के मुकुरीपुर गांव निवासी किसान की गेंहू की फसल की सिंचाई करने के दौरान अपरान्ह में ठंड लगने के कारण मौत हो गई जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी किसान विजय बहादुर मौर्य उर्फ पनबली (68) अपरान्ह में गेंहू की फसल की सिंचाई कर रहे थे इसी दौरान ठंड लगने के चलते वह औंधे मुंह गिर पड़े सूचना पर पहुंचे परिजन निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।