जौनपुर : दबंगों ने महिलाओं को पीटकर दीवार ढहाई, चार महिलाएं घायल
खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24×7 क्षेत्र के पोरईखुर्द गांव में रविवार को दबंगों ने तमंचा से आतंकित कर नवनिर्मित दीवार को गिरा दिया। पीड़ित पक्ष द्वारा विरोध करने पर ईंट पत्थर चलाते हुए परिवार के चार महिलाओं को पीटकर घायल कर दिया। घायलों का पीएचसी सोंधी पर उपचार कराने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई।
पोरईखुर्द निवासी पुष्पा देवी पत्नी परविंद का आरोप है कि वह अपने घर के सामने ईंट की दीवार जोड़ना रही थी। रविवार की सुबह दीवार बनकर तैयार हो चुकी थी। तभी पड़ोस की एक महिला बाहर से कुछ लोगों को बुलवाकर रास्ते की मांग करते हुए गाली गलौज देने लगी। इस दौरान हाथ में अवैध तमंचा लेकर उसे और परिवार को डराते धमकाते हुए नव निर्मित दीवार गिराने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया और पुष्पा समेत उसके परिवार की महिलाओं को मारने पीटने लगे। जिसमें 40 वर्षीय पुष्पा, 35 वर्षीय अनीता, 50 वर्षीय गीता और 18 वर्षीय रिया घायल हो गई। जिसमें गंभीर रूप से घायल पुष्पा को जिला अस्पताल रेेेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष द्वारा एक वीडियो भी वायरल किया गया है। जिसमें एक युवक के हाथ में असलहा दिखाई दे रहा है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।