जौनपुर : दर्जनों ग्राम में चौबीस घण्टे से विद्युत आपूर्ति ठप्प

जौनपुर : दर्जनों ग्राम में चौबीस घण्टे से विद्युत आपूर्ति ठप्प

# तेज हवा के चलने से ग्यारह हजार बोल्ट के तार पर गिरे पेड़

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               विद्युत उपकेंद्र सोंगर से चौबीस घण्टे से आपूर्ति न मिलने से उपभोक्ता हलकान हैं। स्थिति यह है कि लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं चूंकि बरसात हो रही है ऐसे में निजी संशाधन इन्वर्टर आदि भी बार बार प्रयोग में लेने से वह भी समाप्त हो चुका है।

उक्त केंद्र से लगभग चालीस ग्राम में आपूर्ति होती है ऐसे में मंगलवार को तेज हवा चलने पर तीन पेड़ अलग अलग स्थानों पर ग्यारह हजार बोल्ट के तार पर गिर गए जिसके चलते बिजली गुल हो गयी और परिणाम यह हुआ कि लोग अंधरे और गर्मी में हलकान होकर इसके आने का इंतजार करते रहे लेकिन आपूर्ति सुचारू रूप में नहीं हो सकी। इस केंद्र से जुड़े उपभोक्ता बृजेश सिंह, उपेंद्र मिश्र, राजेश सिंह, प्रमोद यादव, रमेश सिंह ने कहा कि थोड़ी सी हवा चलने या पानी बरसने पर यहां हमेशा कुछ न कुछ फाल्ट प्रायः रहता है जिससे बिजली सुचारू रूप से नहीं मिल पाती है। इस सम्बन्ध में जेई संतोष यादव ने कहा कि काम चल रहा है शीघ्र ही आपूर्ति बहाल होगी।
Previous articleजौनपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान
Next articleसुल्तानपुर : मां और बेटी की हत्या से नाराज परिजनों ने किया अंतिम संस्कार से इन्कार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?