जौनपुर : दलित महिला की हत्या, नाले में शव मिलने से मची सनसनी

जौनपुर : दलित महिला की हत्या, नाले में शव मिलने से मची सनसनी

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                  कोतवाली क्षेत्र के बेलांव नाले में एक दलित विवाहिता का शव नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतका के पति ने रविवार की सुबह थाने में पहुंच एक युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

बेलांव गांव निवासी मुन्ना राम की पत्नी गीता देवी उम्र 42 वर्ष बीती रात किसी काम से घर से निकली थी। जाते समय पति को बताया कि थोड़ी देर में लौटूंगी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो उसका पति उसकी खोजबीन करने गया। खोजबीन के दौरान जब रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बेलांव नाले पर पहुंचे तो पत्नी का शव देख पैरो तले से जमीन खिसक गई। घटना की सूचना होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतका के चेहरे और सिर पर लाठी डंडे और ईंट से चोट के निशान थे। सूचना पर केराकत पुलिस बेलांव नाले पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के पति ने पड़ोसी गांव बलईपुर के नन्दू यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में पहुंच हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतका के पति का आरोप है कि मेरी पत्नी उस रात घर से नंदू के साथ गई थी। कोतवाल संजय वर्मा ने बताया कि मृतका का नन्दू से पुराना जान पहचान था। इसकी जानकारी उसके पति और गांव वालों को भी थी। बीती रात नंदू को गीता के साथ देखा गया था।
Previous articleजौनपुर : विकास खंड में लगाये जायेंगे 1.17 लाख पौधे
Next articleजौनपुर : एंटी रोमियों टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?