जौनपुर : दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी सर्वेश कुमार को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। पकड़ा गया आरोपी कोतवाली थाना क्षेत्र के बलईपुर बैरगिया गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ इसी थाना में बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसके घर पर मौजूद रहने की सूचना पर सबेरे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।