जौनपुर : दैवीय आपदा के आवासों की जांच के लिए टीम गठित, 40 मिले अपात्र

जौनपुर : दैवीय आपदा के आवासों की जांच के लिए टीम गठित, 40 मिले अपात्र

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               विकास क्षेत्र अंतर्गत 150 मुख्यमंत्री आवास की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी सीलम साईं तेजा ने टीम गठित किया है। गठित टीम में जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी मत्स्य तथा खंड विकास अधिकारी बदलापुर शामिल हैं।

यह जानकारी खंड विकास अधिकारी शरद श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि देवी आपदा के तहत जिनके पास आवास नहीं है उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित किया जाता है। बदलापुर ब्लॉक में ऐसे 150 लोगों को आवास की सूची में शामिल किया गया है। स्थानीय स्तर पर सचिवों द्वारा कराई गई जांच में 40 लोग अपात्र पाए गए थे। अब बचे 110 लाभार्थियों की जांच के लिए टीम गठित की गई है।
Previous articleजौनपुर : समर कैंप का हुआ समापन, सम्मान पाकर खिल उठे नौनिहाल
Next articleजौनपुर : कांग्रेस पार्टी की दलित प्रकोष्ठ ने किया अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?