जौनपुर : दो किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जौनपुर : दो किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 कोतवाली पुलिस ने दो किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को निकामुद्दीनपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है।उक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है।चौकी प्रभारी सकलदीप सिंह शुक्रवार को सांय काल गश्त पर निकले थे इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्लास्टिक बोरी में कुछ लेकर उक्त स्थान पर बैठा किसी का इंतजार कर रहा है।

सूचना मिलते ही उक्त अधिकारी मौके पर पहुंच कर उसे हिरासत में लेकर कोतवाली लौट आये।कोतवाली में आने के बोरी से गांजा बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम सुक्कुन निवासी मोहल्ला खानजादा मछलीशहर बताया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleजौनपुर : फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
Next article“75वें आजादी का अमृत महोत्सव उमंग उड़ान” प्रतियोगिता में खूब लड़े पेंच…
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?