जौनपुर : दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, खलासी घायल

जौनपुर : दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, खलासी घायल

चंदवक।
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
              थाना क्षेत्र के बजरंगनगर चौकी अंतर्गत कनौरा पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर रात आमने सामने दो ट्रको की भीषण टक्कर होने से ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।गौरतलब हो कि वाराणसी से गिट्टी लदी ट्रक आजमगढ़ की तरफ जा रही थी जैसे ही कनौरा पेट्रोल पंप के पास पहुंची कि तभी आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ तेज रफ्तार से आ रही खाली ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर में ट्रक चालक अखिलेश निषाद 27वर्ष पुत्र मन्नू निषाद निवासी खलीफतपुर, तबरपुर आजमगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खलासी गुड्डू यादव 28 वर्ष पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी कंधरापुर आजमगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना होते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल के उपचार हेतु सामुदायिक केन्द्र बीरीबारी भेज शव को अपने कब्जे में लेकर करीब चार घंटो के कड़ी मेहनत के बाद दोनो ट्रकों को हटवाकर लगे जाम को खुलवा कर सुचारू रूप से आवागमन चालू कराया गया। टक्कर इतना भयानक था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गये वहीं मौका देख दूसरा ट्रक चालक फरार हो गया।
Previous articleजौनपुर : पीड़ित ने लगाया दरोगा पर गंभीर आरोप, कहा-सुनी का वीडियो वायरल
Next articleगाजीपुर : गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त की साढ़े 42लाख की सम्पत्ति कुर्क 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?