जौनपुर : पीड़ित ने लगाया दरोगा पर गंभीर आरोप, कहा-सुनी का वीडियो वायरल

जौनपुर : पीड़ित ने लगाया दरोगा पर गंभीर आरोप, कहा-सुनी का वीडियो वायरल

# सीओ से मिल विवेचक बदलने व एसआई के खिलाफ कार्यवाही की मांग

केराकत। 
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
         जौनपुर पुलिस की इन दिनों सोशल मीडिया पर लगभग हर सप्ताह एक ना एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिससे जौनपुर पुलिस की पूरे जनपद किरकिरी हो रही है ऐसा ही एक वीडियो चंदवक थाना अंतर्गत बलुआ गांव का वायरल हो रहा है जिसमे साफ साफ देखा जा रहा है कि कैसे महिलाओं के बीच पुलिस द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। पीड़ित मंगलवार की सुबह क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा से मिल मुकदमे में विवेचक बदलने के साथ एसआई सुदामा प्रसाद पर दंडात्मक कार्यवाही की मांग को उठाई।पीड़ित वंशनारायण पुत्र स्व मुकुंदी निषाद निवासी बलुआ ने बताया कि मैं शारीरिक रूप से अस्वस्थ व बीमार रहता हूं उपरोक्त मुकदमें न्यायालय के आदेशानुसार पंजीकृत किया गया है।
जिसके बाबत विवेचक बदलने के संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्रक दिया गया है। उन्होंने बताया कि चंदवक थाने में तैनात कथित विवेचक सुदामा प्रसाद नशे में धुत होकर रविवार की देर शाम मेरे घर बलुआ पहुंच मेरे परिवार को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर मारने पीटने लगे। आने का कारण पूछने पर एसआई ने बताया कि उपरोक्त मुकदमे का विवेचना कर रहा हूं जबकि एसआई सुदामा प्रसाद से न्याय पाना मुश्किल है। इसलिए क्षेत्राधिकारी में उपरोक्त मुकदमे के विवेचक को बदलकर अन्य थाने से विवेचना कराई जाय। बता दे कि इससे पहले भी एसआई सुदामा प्रसाद की दबंगई के चर्चे मीडिया की सुर्खियां बनी रही है। लगता है कि मीडिया में बने रहना उनकी आदत बन गई है कई बार शिकायतों के बाद भी एसआई सुदामा प्रसाद पर जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही न करना पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा करता है।
Previous articleजौनपुर : चोरों के चोरी करने का वीडियो सीसी टीवी कैमरे में कैद
Next articleजौनपुर : दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत, खलासी घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?