जौनपुर : धूमधाम से सम्पन्न हुआ हरि तालिका तीज का त्योहार

जौनपुर : धूमधाम से सम्पन्न हुआ हरि तालिका तीज का त्योहार

# व्रती महिलाओं ने किया शिव-पार्वती का पूजन कर मांगा सुहाग की लम्बी उम्र का वरदान

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                 नगर के विभिन्न शिवालयों में हरि तालिका तीज व्रती महिलाओं ने बाबा भोले शंकर की स्तुति करके अपने सुहाग की लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर शिवालयों को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था।खुटहन तिराहे पर स्थित महादेव मंदिर पर व्रती महिलाओं को हरि तालिका व्रत के महात्म्य को बताते हुए मंदिर के पुजारी ने कहा कि इस व्रत को सर्वप्रथम माता पार्वती ने शंकर जी को पति रूप में प्राप्त करने के लिए किया था।

यह एक ऐसा व्रत है जो सुहागन के साथ-साथ कुॅवारी कन्याएँ भी रह सकती है, शिव जी को प्रसन्न करने के लिए प्रत्येक व्रती महिला को “हे गौरीशंकर अर्धांगिनी यथा त्वां शंकर प्रिया तथा माम कुरु कल्याणी कान्तंकांता सु दुर्लभं” इस मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए इससे भगवान शंकर और माता पार्वती प्रसन्न होकर मनवांक्षित वर देते हैं। पुजारी जी ने बताया कि यह बहुत ही कठिन व्रत है इसे रखने वाली स्त्रियों को पूरा दिन निराजल रह कर शाम के समय पूर्ण श्रृंगार करके, सुंदर वस्त्र धारण करना चाहिए तथा शुद्ध मन कर्म से किसी शिव मंदिर में पूजा अर्चना करके अपने पति की लम्बी आयु की कामना के साथ परिवार में सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करनी चाहिए ऐसा करने से माता पार्वती के समान सुख प्राप्त होता है।

नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित राधाकृष्ण मंदिर के बगल में स्थित महादेव मंदिर पर भी व्रती महिलाओं का हुजुम देखने को मिला जहाँ पर व्रती महिलाएँ भगवान शंकर को अर्ध्य अर्पित करके अपने व्रत का पारन कर रही रही थी।
Previous articleजौनपुर : आशुतोष सिंह को बनाया गया केसरिया हिन्दू वाहिनी का मंडल संयोजक
Next articleजौनपुर : बड़े भाई ने साले के साथ मिलकर की थी भाई की हत्या
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?