जौनपुर : धोखाधड़ी व षड्यंत्र मामले में चकबन्दी अधिकारी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज 

जौनपुर : धोखाधड़ी व षड्यंत्र मामले में चकबन्दी अधिकारी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                एक ही नंबर की जमीन को कई बार बेचने के मामले में शाहगंज कोतवाली पुलिस ने चकबंदी अधिकारी सहित चार लोगों पर धोखाधड़ी और षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज किया है।खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव निवासी जवाहर लाल दूबे ने तहरीर दी कि उनकी मां विद्या देवी व परिवार के लोगों ने 1981 में हीरावती देवी से जमीन ली। उसमें हीरावती के पति राधेश्याम गवाह थे। उस जमीन पर उनका परिवार काबिज हो गया। मगर 36 साल के बाद फर्जी दस्तावेज तैयार करके उसी जमीन को किसी और को बेच दिया गया। अराजी नंबर की पूरी जमीन उनके परिवार ने खरीदी थी लेकिन इसी जमीन को दो-तीन बार बेचा गया।

उन्होंने बताया कि उस जमीन को राधेश्याम ने भी कुछ लोगों बैनामा किया है जबकि राधेश्याम का नाम खतौनी में था ही नहीं। इस बैनामा को भी वैध मानकर चकबंदी अधिकारी ने दाखिल खारिज भी करा दिया। सहायक चकबंदी अधिकारी शाहगंज ने जवाहर दूबे का कब्जा हटाकर दूसरे को कब्जा दिलाने का नोटिस जारी कर दिया। जवाहर की तहरीर में राधेश्याम, हीरावती, चकबंदी अधिकारी शाहगंज और सहायक चकबंदी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : औंधे मुंह गिरा मिला अज्ञात युवती का शव, हत्या की आशंका
Next articleजौनपुर : आज सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ होगा “स्वैच्छिक रक्तदान शिविर” से…
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?