जौनपुर : नगर पंचायत के निर्माण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

जौनपुर : नगर पंचायत के निर्माण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                     जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पंचायत के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने समस्त ईओ और निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि जो भी निर्माण कार्य अवशेष है, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराएं। जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय को कहा कि सभी कार्यालय नगर पंचायत में अधिकारी एवं कर्मचारी समय से उपस्थित हो और अपने पटल के कार्यों को शीघ्रता से संपादित करें। सभी कार्यालयो एवं वार्डों में व्यापक रूप से साफ-सफाई का कार्य कराया जाए।
कार्यालय नगर पंचायत के सीसीटीवी को जनपद के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाए और कंट्रोल रूम से निगरानी की जाये। उपनिदेशक कृषि जयप्रकाश से किसान क्रेडिट कार्ड के प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर ले। पीएम किसान निधि के लाभार्थियों का केसीसी कार्ड जारी किया जाना है, जिसके संबंध में निर्देशित किया कि पंचायत सहायकों एवं सचिव से सहयोग लेते हुए केसीसी कार्ड अभियान चलाकर बनवाया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसान क्रेडिट में बैंक के द्वारा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न की जा रही है तो एलडीएम को सूचित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजनाओं के प्रगति की जानकारी पी.ओ. डूडा अनिल वर्मा से प्राप्त की।
Previous articleजौनपुर : भारत विकास परिषद् ने लगाया दो स्थानों पर प्याऊ
Next articleजौनपुर : दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?