वाराणसी : नन्दघर में मनाई गई राष्ट्रपिता बापू एंव शास्त्री जी की जयंती
वाराणसी। मनीष वर्मा तहलका 24×7 बाल विकास परियोजना हरहुआ ब्लाक द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्र हटिया नन्दघर वेदांता के सहयोग से हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया ने गांधी जयंती मनाई।
नन्दघर परियोजना अधिकारी भानु सिंह के मार्गदर्शन में उपस्थित हुए प्रदीप कुमार ने लालबहादुर शास्त्री व गांधी जी के जीवन उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। स्वच्छता अभियान, पर्यावरण जागरूकता रैली और किशोरी बालिका द्वारा नुक्कड़ नाटक किया गया। क्लस्टर कॉर्डिनेटर ममता चौधरी ने बताया आज के दिन भारत के लिए काफी महत्त्व पूर्ण है।
2अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अलावा लालबहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई जाती है। लाल बहादुर शास्त्री देश के दूसरे प्रधान मंत्री थे शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ था। गांधी जी का 2 अक्टूबर 1869 में काठियावाड़ गुजरात में हुआ था। कार्यक्रम में सेविका, सहायिका ग्रामीण महिलाएं किशोरी बालिका बच्चे नन्द घर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।