जौनपुर : दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर : दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                   कोतवाली पुलिस ने रविवार को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी पर किशोरी से दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी का पॉक्सो समेत संबंधित धाराओं में दर्ज मुक़दमे के आधार पर चालान न्यायालय भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी को ट्यूशन पढ़ाने वाले युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। युवक रिश्ते में किशोरी का चाचा लगता है। महिला का आरोप था कि युवक ने दुष्कर्म करने का वीडियो भी बना लिया था और कहीं शिकायत करने पर वीडियो को वायरल करने की बराबर धमकी देता था। उक्त वीडियो को आरोपी ने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सर्वेश पुत्र संजय श्रीवास्तव निवासी सबरहद को रविवार को उसके घर से गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। उसके खिलाफ पॉक्सो, आईटी, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक जनार्दन यादव और हेड कांस्टेबल दिवाकर यादव शामिल रहे।
Previous articleकानपुर : जलीं चिताएं… धधका कलेजा, ड्योढ़ी घाट पर हुआ 26 शवों का अंतिम संस्कार
Next articleवाराणसी : नन्दघर में मनाई गई राष्ट्रपिता बापू एंव शास्त्री जी की जयंती
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?