जौनपुर : नर्सिंग होम के निदेशक को मिली जान से मारने की धमकी

जौनपुर : नर्सिंग होम के निदेशक को मिली जान से मारने की धमकी

# पीड़ित ने डीएम व एसपी को पत्र लिखकर लगाई सुरक्षा की गुहार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                क्षेत्र के एक पैरामेडिकल एवं नर्सिंग होम के निदेशक को गोली से मारने धमकी मिली है। भयभीत पीड़ित ने शहर के एक व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए डीएम व एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। धमकी के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।गुरैनी के भुड़कुड़हा रोड स्थित अपोलो पैरामेडिकल एवं नर्सिंग होम संस्थान के निदेशक डॉ आबिद खान का आरोप है कि 29 अगस्त को लगभग 11 बजे जौनपुर शहर का एक व्यक्ति चार पहिया वाहन से उनके संस्थान पर पहुंचा। पहुंचते ही उसने कर्मचारियों को गाली गलौज देने लगा।

मौके पर पहुंचे निदेशक के कारण पूछने पर वह आग बबूला हो गया। कहा कि यहां से संस्थान चलाना बन्द करो या जैसा मैं कहूं उस हिसाब से काम करो। ज्यादा उड़ने का प्रयास मत करो। मेरी पहुंच ऊपर तक है। अधिकारियों को अपनी जेब में रखता हूँ। तुम्हें पता है मेरे पास राइफल है। उसकी गोली का शिकार मत बनो। इस धमकी भरे शब्दों से संस्थान के निदेशक व कर्मचारी भयभीत हो गए। तभी से निदेशक समेत सभी स्टाफ डरे हुए हैं। घटना से सम्बंधित सीसीटीवी कैमरे का फुटेज दिखाने का पीड़ित दावा भी कर रहा है।
Previous articleजौनपुर : ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा पहुंचा दिल्ली दरबार
Next articleजौनपुर : सवा किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?