जौनपुर : नव निर्वाचित विधायक का हुआ भव्य स्वागत
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
नव निर्वाचित विधायक रमेश सिंह का रविवार को पटैला बाजार में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। गाजे बाजे और डीजे की धुन पर जीत की खुशी मनाते कार्यकर्ता विधायक के साथ पैदल ही पूरी बाजार का भ्रमण किए। जिसका समापन स्थानीय एक इंटर कॉलेज प्रांगण में सभा कर किया गया।


















