विधायक ने उप मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सीएचसी एवं पीएचसी को सुदृढ़ करने की उठाई मांग
# मेडिकल कॉलेज को भी अविलम्ब चालू करवाने का उठाया मुद्दा
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री/ उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर विधानसभा में चिकित्सीय सेवा बेहतर बनाने के लिए ही नहीं अपितु जिले के मेडिकल कॉलेज को भी अविलंब चालू कराने के लिए मुद्दा उठाया। उन्होंने इस संबंध में उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए मांग किया है कि बदलापुर विधानसभा में सिंगरामऊ पीएचसी को सीएससी का दर्जा दिलाया जाए। साथ ही सीएससी बदलापुर व में अल्ट्रासाउंड, तथा डिजिटल एक्सरे व सीटी स्कैन जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जाए।


















