33 C
Delhi
Wednesday, May 1, 2024

जौनपुर : नहीं रहे मुंबई के पूर्व कमिश्नर जटाशंकर, पैतृक गांव में शोक की लहर

जौनपुर : नहीं रहे मुंबई के पूर्व कमिश्नर जटाशंकर, पैतृक गांव में शोक की लहर

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                  स्थानीय क्षेत्र के सियराबासी गांव निवासी व मुंबई में एफसीआई में कमिश्नर के पद से सेवा मुक्त हुए जटा शंकर तिवारी का रविवार की सुबह मुंबई में ही निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पैतृक गांव सियरावासी में शोक की लहर दौड़ गई।

स्व. तिवारी मृदुभाषी, विनम्र और शालीन स्वभाव के रहे। वे हमेशा सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास रखते थे। चार भाइयों और एक बहन में वह सबसे बड़े थे। निधन की खबर मिलते ही उनके भाई अमरनाथ तिवारी, ध्रुव शंकर तिवारी, डॉ विजय शंकर तिवारी, बहन मालती मिश्रा सहित पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी। शव का अंतिम संस्कार मुंबई में ही कर दिया गया। वहां से स्वजन पैतृक गांव के लिए निकल चुके हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37170971
Total Visitors
554
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तीन साल पुराने फर्जी मुकदमे में सजा हुई : धनंजय सिंह

तीन साल पुराने फर्जी मुकदमे में सजा हुई : धनंजय सिंह # मेरी पत्नी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़...

More Articles Like This