जौनपुर : दो पक्षों में हुई मारपीट में सात लोग घायल
खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24×7 क्षेत्र अंतर्गत बरंगी नूरुद्दीनपुर गांव में मंगलवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में कराया गया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। घायलों में एक पक्ष से 32 वर्षीय सबी आलम, 27 वर्षीय अली अहमद, 24 वर्षीय इसरार, 22 वर्षीय मुस्कान तथा दूसरे पक्ष से 38 वर्षीय इरशाद अहमद, 36 वर्षीय सकीना बेगम, 24 वर्षीय गोलू हैं।