जौनपुर : नाबालिग किशोरी लापता, गांव के ही युवक पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर : नाबालिग किशोरी लापता, गांव के ही युवक पर मुकदमा दर्ज

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने गांव के ही युवक पर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाया और उसके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। फिलहाल पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक गांव के राजकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को गांव के ही गुलराज पुत्र अब्दुल सलाम ने बीते नौ मार्च को किसी काम से अपने घर बुलाया। जो उसे अपने साथ बिना बताए कहीं लेकर चला गया। बेटी नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे हर जगह तलाश किया। लेकिन उसका कोई अता पता नहीं मिल पाया। पिता के मुताबिक उसने थक हार कर शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने जांच की तो मामला सही निकला। घटना में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
Previous articleजौनपुर : जनमानस को पर्यावरण एवं स्वच्छता के मुद्दे होना होगा चिंतनशील
Next articleजौनपुर : कुलसचिव के नाम पर साइबर ठग ने किया कई ‌शिक्षकों से पैसों की मांग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?