जौनपुर : नाली के विवाद में हुई मारपीट, चार घायल

जौनपुर : नाली के विवाद में हुई मारपीट, चार घायल

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                   क्षेत्र के छताई खुर्द गांव में मंगलवार की शाम नाली को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने लाठी डंडे से चार लोगों को पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी विमला देवी (55) पुत्र बहादुर यादव, बहादुर यादव (60) पुत्र राम अजोर, जितेन्द्र (24) पुत्र बहादुर यादव व श्याम सुंदर (50) पुत्र मुन्नीलाल को पडोसियों ने मंगलवार की शाम नाली को लेकर हुई मार पीटकर घायल कर दिया। भुक्तभोगी घटना की सूचना पुलिस को देकर घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
Previous articleजौनपुर : फरार चल रहे दो वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next articleगाजीपुर : पता पूछने के बहाने उचक्कों ने वृद्ध महिला से छीनी चैन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?