गाजीपुर : पता पूछने के बहाने उचक्कों ने वृद्ध महिला से छीनी चैन
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के फरदहा गाँव निवासिनी विमला देवी (77) किसी काम से दोपहर करीब बारह बजे घर से निकलकर सड़क किनारे वाहन पकड़ने के लिए बैठी हुई थी। वहीं जब तक वह वाहन पकड़कर कहीं जा पाती कि इतने में बाइक सवार दो युवकों ने वृद्ध महिला को अकेले देख गाड़ी रोक पता पूछने लगे वही जब विमला देवी पता बताने के लिए युवकों के पास आई तो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने महिला के गले मे सोने की चैन देख बिना कुछ पूछे ही छीन फरार हो गए।

















