31.7 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : नाले की सफाई के दौरान मेन सप्लाई की केबिल कटी

जौनपुर : नाले की सफाई के दौरान मेन सप्लाई की केबिल कटी

# देर रात तक शाहगंज नगर में विद्युत आपूर्ति की संभावना नहीं

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
              नाले की सफाई के दौरान नगर की मुख्य बिजली सप्लाई की केबिल कट जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच कर मरम्मत कार्य में जुट गए। मेन केबिल की उपलब्धता न होने से देर रात तक नगर की विद्युत आपूर्ति बहाली की कोई उम्मीद नहीं है।
आजमगढ़ रोड स्थित 132 केवीए विद्युत उप केंद्र के समीप नगर पालिका द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नाले के निर्माण से पूर्व जेसीबी से सफाई के दौरान विद्युत आपूर्ति की मेन केबिल कट गई। जिससे कस्बे की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। जेई महेंद्र प्रजापति ने बताया कि मेन केबिल की उपलब्धता न होने के कारण कस्बे की विद्युत आपूर्ति देर रात तक ही बहाल होने की संभावना है। वहीं जेई ने आरोप लगाया कि नगर पालिका के अधिकारियों को अंडरग्राउंड केबिल होने की सूचना दी गई थी। पालिका अधिकारी और ठेकेदार की लापरवाही से मेन केबिल कट गयी जिसके कारण पूरा कस्बा परेशानी को झेलने के लिए विवश हो गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37215697
Total Visitors
1144
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This