जौनपुर : निजी अस्पतालों पर छापेमारी से मचा हड़कंप, आठ को दिया नोटिस

जौनपुर : निजी अस्पतालों पर छापेमारी से मचा हड़कंप, आठ को दिया नोटिस

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 प्रशिक्षु एसडीएम डॉ. ललित मिश्रा एवं एसीएमओ डॉ. एससी वर्मा की संयुक्त टीम ने छह से अधिक निजी अस्पतालों में शुक्रवार की देर शाम तक छापा मारा। इस दौरान आठ निजी अस्पतालों के संचालकों को नोटिस जारी किया गया।

अभियान की भनक लगते ही कई नर्सिंग होम के संचालक शटर गिराकर भाग गए। टीम ने जौनपुर रोड स्थित राघव डाइग्नोस्टिक सेंटर, भारत चिल्ड्रेन अस्पताल, मालती बाल चिकित्सालय, बदलापुर क्रिटीकेयर, विशाल मेडिकल, एसएस क्लिनिक, शाहगंज रोड तथा आर्यन क्लिनिक पर छापेमारी कर अस्पताल संचालकों को नोटिस दिया। सभी को तीन दिन के अंदर अस्पताल से संबंधित समस्त दस्तावेज प्रस्तुत करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : गहमागहमी के बीच रामपुर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास
Next articleभूपेंद्र चौधरी बोले.. लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी सीटें जीतेंगे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?