40.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

जौनपुर : निर्माणाधीन नाली की दीवार ढही, मिस्त्री और मजदूर घायल

जौनपुर : निर्माणाधीन नाली की दीवार ढही, मिस्त्री और मजदूर घायल

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत बीरी समसुद्दीनपुर गाँव में बनायी गयी नाली की दीवार रविवार को प्लास्टर करते समय अचानक ढह गयी। मलबे में दबकर मिस्त्री और मजदूर दोनों घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी लाया गया। चिकित्सको ने उन्हें बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।

उक्त गाँव में पाल बस्ती से सोमवा तालाब तक डेढ़ सौ मीटर जल निकास नाली का निर्माण कराया गया है। नाली की चौड़ाई एक मीटर तथा ऊंचाई दो मीटर है। रविवार को बेगराजपुर गाँव निवासी मिस्त्री चंदन और बीरी गाँव के मजदूर सेवक राजभर इसकी दीवार प्लास्टर कर रहे थे। अचानक लगभग बीस फिट दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर दोनों घायल हो गये।
गाँव निवासी पूर्व प्रधान श्रवण उपाध्याय व उनके समर्थको का आरोप है कि घटिया सामग्री के प्रयोग के साथ साथ पुरानी नाली पर ही ईंट की चिनाई कर दी गई है। जिसके चलते हादसा हुआ। वहीं ग्राम प्रधान लालबहादुर राजभर का कहना है कि दीवार में लगा मसाला पकने से पूर्व ही इसे अराजकतत्वों के द्वारा दहला दिया गया था। जिसे मिस्त्री भी नहीं समझ पाया। कमजोर हुई दीवार प्लास्टर के समय ढह गई। मामले की तहरीर थाने पर देकर घटना की जांच करायी जायेगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37242414
Total Visitors
922
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सुशीला देवी मेमोरियल हॉस्पिटल  एण्ड रिसर्च सेंटर

सुशीला देवी मेमोरियल हॉस्पिटल  एण्ड रिसर्च सेंटरसुविधाएं:➡️ हर तरह के आप्रेशन ➡️ नार्मल व सिजेरियन डिलेवरी ➡️ महिला रोग विशेषज्ञ  ➡️ पेट संबंधी...

More Articles Like This