39 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

जौनपुर : नेताजी की जयंती पर सपाईयों ने अर्पित किया श्रद्धा-सुमन 

जौनपुर : नेताजी की जयंती पर सपाईयों ने अर्पित किया श्रद्धा-सुमन 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव (नेताजी) की जयंती जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर नेताजी के चित्र पर पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।तत्पश्चात जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया तथा वृद्धा आश्रम में भी वृद्धों का सम्मान और फल वितरण का आयोजन किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने उनके जीवन पर चर्चा करते हुए कहा कि नेताजी समाजवादी आंदोलन के चिंतक और समाजवादी सोच के लिए ही जाने जाते है। वह सभी वर्गों के सम्मान की लड़ाई जीवन भर लड़ते रहे। उनकी सोच हमेशा गरीब लोगों को न्याय दिलाना तथा हर गरीब परिवार को रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा एंव इलाज मुफ्त हो और जब जब सरकार में आये तब गरीबों का उद्धार करने का काम किया। आज उनकी कमी सभी को महसूस हो रही है। नेताजी जब रक्षा मंत्री रहे तब उन्होंने एक बड़ा काम किया कि सरहद पर शदीद हुए सैनिक के पार्थिक शरीर उनके घर वालों तक सही सलामत लाने और उनके आश्रितो के लिए 20 लाख रुपये देने का निर्णय ऐतिहासिक रहा जो हमेशा हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज रहेगा।
इस मौके पर पूर्व एमएलसी लल्लन यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, दीपचंद सोनकर, राजबहादुर यादव विरेन्द्र सिंह जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, श्रवण जायसवाल, राजेंद्र टाईगर, राजेश यादव, पूनम मौर्या, रुक्सार अहमद, शिवप्रकाश गिरी, कमालुद्दीन अंसारी, अनवारुल हक गुड्डू, सोनी यादव, अली मंजर डेजी, तेज बहादुर मौर्या, निजामुद्दीन अंसारी, साजिद अलीम, डॉ जंग बहादुर यादव, इरशाद मंसूरी, जगदीश प्रसाद मौर्या गप्पू, अलमाश सिद्दीकी दिनेश फौजी सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37271808
Total Visitors
621
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This