जौनपुर : नेशनल योगासन चैंपियनशिप में निखिल ने बनाया टॉपटेन स्थान

जौनपुर : नेशनल योगासन चैंपियनशिप में निखिल ने बनाया टॉपटेन स्थान

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               नगर के लाल निखिल ठाकुर प्रसाद ने नेशनल योगासन चैंपियनशिप में टॉप टेन में स्थान बनाकर कस्बे का नाम रोशन किया।चैंपियनशिप का आयोजन इंडियन योग फेडरेशन के तहत फरीदाबाद में 25 से 27 मार्च तक हुआ। निखिल की उपलब्धियों से परिजनों समेत शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

कस्बे के आजमगढ़ रोड निवासी संतोष कुमार तिवारी के बेटे निखिल को योग और व्यायाम में खासी दिलचस्पी थी। वो इलाहाबाद में पढ़ाई के दौरान भी लगातार योगासन करते रहे और कई कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इंडियन योग फेडरेशन के तहत हरियाणा योग एसोसिएशन की तरफ से फरीदाबाद में 25 से 27 मार्च तक 40वें नेशनल योगासन चैंपियनशिप में निखिल ने सीनियर वर्ग (20 से 30 वर्ष) में हिस्सा लिया और सातवां स्थान हासिल किया। उन्हें मेडल और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। निखिल की सफलता से परिजन बेहद खुश हैं और उनके बेहतर भविष्य के लिए आशान्वित हैं। बता दें कि निखिल इलाहाबाद के चौधरी महादेव प्रसाद सीएमपी डिग्री कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं और एक निजी योग प्रशिक्षण संस्थान में योग ट्रेनर भी हैं।
Previous articleजौनपुर : तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मातम
Next articleजौनपुर : कायस्थ महासभा शाहगंज ने आयोजित किया होली मिलन समारोह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?