जौनपुर : नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाया गया स्वच्छता कार्यक्रम

जौनपुर : नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाया गया स्वच्छता कार्यक्रम

सुजानगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              क्षेत्र के डीह गड़वार स्थित कारूबीर मंदिर और हिम्मत नगर विद्यालय पर नेहरू युवा केंद्र जौनपुर के द्वारा स्वच्छता अभियान वालंटियर संचित तिवारी के नेतृत्व में चलाया गया।संचित तिवारी ने बताया कि इस केंद्र के द्वारा 12 से 19 जनवरी के बीच स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। रविवार को स्थानीय युवाओं और युवा मंडलों को लेकर कई अन्य जगह भी सफाई का कार्य किया गया।

संचित ने बताया की इसी क्रम में 17 जनवरी को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा और 18 जनवरी को खेल खुद का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर श्रवण दुबे, सौरभ मिश्र आदर्श, सचिन, आकाश प्रियांश समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : दबंगो ने युवक को मारपीट कर किया घायल
Next articleसरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क साधने पहुंचे भाजपाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?