जौनपुर : नैक मूल्यांकन से संबंधी सभी सूचनाओं को दो दिन में ही दें- कुलपति
# नैक मंथन से लौटने के बाद सेवन क्रैटेरिया पर मांगी गई सूचनाएं
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में बुधवार को नैक मूल्यांकन के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने सभी सहायक कुलसचिव और अधीक्षकों को निर्देश दिया कि पूरे 6 साल का डाटा तैयार कर कमेटी को दो दिन में प्रेषित करें। नैक मूल्यांकन की सेवन क्रैटेरिया से संबंधित सभी सूचनाओं का सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट होना जरूरी है। सभी सूचनाएं पारदर्शी और सत्यापित हो।

















