जौनपुर : न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता सम्पन्न
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। प्रतिभागियों को ट्राफी व पुरस्कार वितरित किया गया। केराकत ब्लॉक के न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संयुक्त रूप से न्याय पंचायत देवराई व उमरवार का कंपोजिट विद्यालय देवराई के खेल मैदान में किया गया। सर्वप्रथम प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर प्राथमिक शिक्षक संघ केराकत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

जिसमें नोडल संकुल श्याम अवतार चौरसिया, विनय कुमार मौर्या, प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार पारापट्टी, अरविंद कुमार जमुआ, प्रवीण प्रकाश सिंह, शिक्षक गण जितेंद्र कुमार, सतीश कुमार सिंह, संजीव कुमार यादव व खेल शिक्षक ध्रुव कुमार सिंह, अरुण कुमार व समस्त शिक्षक गण संविलियन विद्यालय देवराई की देख-रेख में संपन्न हुआ।
अंत में संविलियन विद्यालय देवराई के प्रधानाध्यापक विकास कुमार सिंह द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी टीमों को ट्राफी व प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र और छात्राओं को पुरस्कार भी वितरण किया गया।

कबड्डी की जूनियर बालक वर्ग में पारापट्टी व बालिका वर्ग में देवराई जबकि प्राथमिक के बालक व बालिका दोनों वर्ग में देवराई की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि खो-खो में जूनियर की बालिका वर्ग में देवराई व बालक वर्ग में पारापट्टी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर की दौड़ में विवेक राजभर कक्षा 8 पारपट्टी बालक वर्ग में, शिवांगी कक्षा 7 पारपट्टी बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

200 मीटर की दौड़ में आशीष यादव कक्षा आठ घुड़दौड़ व संध्या कक्षा 7 देवराई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर की दौड़ में साहिल राज कक्षा आठ घुड़दौड़ व संध्या कक्षा 7 देवराई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार प्राथमिक वर्ग के 50 मीटर की दौड़ में सिवाकुमार कक्षा 5 देवराई व काजल कक्षा 5 पारापट्टी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 100 मीटर की दौड़ में शिवाकुमार कक्षा 5 देवराई व काजल कक्षा 5 पारापट्टीने ही प्रथम स्थान प्राप्त किया।
















