कानपुर में मिला था मुलायम सिंह यादव को धरती-पुत्र का नाम

कानपुर में मिला था मुलायम सिंह यादव को धरती-पुत्र का नाम

# 70 के दशक में पहली बार लगा था “धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद” का नारा

लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को धरतीपुत्र कानपुर से ही कहलाना शुरू किया गया था। सपाइयों का मुख्य नारा ही “धरतीपुत्र मुलायम सिंह जिंदाबाद” हो गया। सपा की महानगर इकाई के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर बताते हैं कि यह बात 70 के दशक की है। घंटाघर चौराहे पर प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की सभा हो रही थी। उसी दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक श्याम मिश्रा ने यहां नारा लगाया था। मिश्रा भी उस वक्त प्रजा सोशलिस्ट में थे। समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों की यह बड़ी सभा रही थी।

जॉर्ज फर्नांडीस और लोक नायक जय प्रकाश नारायण ने भी इस सभा को संबोधित किया था। सभा से शुरू हुआ धरतीपुत्र का नारा फिर हमेशा लगता रहा। मुलायम सिंह यादव खुद भी इस बात को याद करते रहे। जब श्याम मिश्रा का निधन हुआ, उस वक्त मुलायम सिंह मुख्यमंत्री होते हुए मिश्रा के अंतिम संस्कार में आए थे। मुलायम और श्याम मिश्रा के दल अलग-अलग रहे लेकिन संबंधों की मिठास कभी कम नहीं हुई। वहीं सपा के पूर्व प्रदेश सचिव और किसान नेता केके शुक्ला का कहना है कि वह मुलायम सिंह यादव से वर्ष 1971 से जुड़े रहे हैं। वह चौधरी चरण सिंह का बहुत सम्मान करते थे।


जमीनीं समस्याएं उन्हें पता थीं और इन्हें लेकर हमेशा चिंतन करते। धरतीपुत्र का जो नारा उन्हें दिया गया था, उसके मुताबिक उनके अंदर भरपूर गुण थे। छोटे बच्चे को वह नाम से बुलाते और भावनात्मक रूप से खुद से जोड़ लेते। इसके साथ ही हर किसी की पीड़ा में खड़े होते।

Previous articleसियासत का अयोध्या कांड… “मुल्ला” बनकर मजबूत हुए नेताजी
Next articleजौनपुर : न्याय पंचायत स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता सम्पन्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?