जौनपुर : पतंग सजाकर व उड़ाकर किया मतदान करने की अपील
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पतंग प्रतियोगिता/महोत्सव का आयोजन जनपद के शिया कालेज के प्रांगण में किया गया। जिसमें लोगों ने पतंगों पर मतदान करने की अपील के साथ ही अनेक जागरूकता संदेशों से फैन्सी पतंग सजाकर तथा पतंग उड़ाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
रजा डी. एम. शिया इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा. सै. अलमदार नजर ने अतिथियों का स्वागत किया। डी.एस.के काइट क्लब के माजिद निसार, फ्रेंड्स क्लब के आफताब, उजेफा व पंकज कुमार ने अतिथियों को मतदाता जागरूकता संदेश लिखी पतंग भेट की।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि जनपद में लोगों में पतंगबाजी का बहुत शौक है, पतंग प्रतियोगिता के आयोजन के उददेश्य है कि जनपद के मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके ताकि वे मतदान के दिन अपने बूथ पर जाकर मतदान करें और जनपद का मतदान प्रतिशत बढानें में सहयोग करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील किया कि सभी मतदाता 07 मार्च को अपना वोट अवश्य दें जिससे एक मजबूत लोकतन्त्र का निर्माण हा सके।पतंग प्रतियोगिता में चार पेच काटने पर तौसीफ प्रथम, तीन पेंच काटने पर अकरम मंसूरी द्वितीय, एवं दो पेच काटने पर माइकल तृतीय स्थान पर रहें।


















