जौनपुर : पति की हत्या के बाद विधवा हुई रीशू का अब आग ने छीन लिया सहारा

जौनपुर : पति की हत्या के बाद विधवा हुई रीशू का अब आग ने छीन लिया सहारा

# घर, ब्यूटीपार्लर और किराना की दुकान जल जाने से खाने को पड़े लाले

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              हत्यारो के द्वारा पति को मौत के घाट उतारे जाने के बाद अल्पायु में ही विधवा हो गई रिशू अभी उस गम को भूल भी नहीं पायी थी कि प्रकृति ने उसकी जिंदगी के साथ एक और ऐसा क्रूर कारनामा कर दिया कि उसकी जीविका का साधन ही आग की भेंट चढ़ गया। यह वाकया तिघरा बाजार में मंगलवार को विधवा के साथ हुआ। अब उसके समक्ष दो जून की रोटी के भी लाले पड़ गये है।

बाजार निवासी 38 वर्षीय अशोक अग्रवाल उर्फ दीपक की 25 जुलाई 2020 को उसकी ही बोलेरो गाड़ी मे सिर पर राड से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। उक्त बोलेरो महमदपुर गांव में लावारिस खड़ी पायी गयी थी। जिसमें शव पड़ा हुआ था। घटना के बाद विधवा हो गई रीशू कुछ समय बीतने के बाद बाजार स्थित अपने मकान में ब्यूटीपार्लर और किराने की दुकान चलाकर अपने बच्चे, सात वर्षीय आदर्श, छह वर्षीय अरुषि तथा पांच वर्षीय मंगला का लालन पालन कर रही थी। मंगलवार की भोर में शार्ट सर्किट से लगी आग में दोनों दुकाने और मकान के भीतर रखा गृहस्थी का सामान राख हो गया। अब रीशू के समक्ष बच्चों को पढ़ाने लिखाने को कौन कहे। उनका दोनों पहर पेट भर पाना भी मुश्किल दिख रहा है।
Previous articleआजमगढ़ : धार्मिक स्थल सती पोखरे के चबूतरे की सफाई करा कर दिया एकता का संदेश
Next articleजौनपुर : गेंहू के खेत में मिले अधजले शव की हुई शिनाख्त
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?