जौनपुर : पदयात्रा कर सपाईयों ने चलाया हर घर तिरंगा अभियान
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के गौरा बादशाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में पदयात्रा कर हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया।इस दौरान उन्होंने कहा कि जो आजादी हमें मिलनी चाहिए थी वे आजादी अभी हम लोगों को नहीं मिली देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों की सोच थी कि जब हमारा देश आजाद हो जायेगा तो भारत देश पूर्ण रूप से विकसित हो जाएगा लेकिन आज देश की दशा वह नहीं है शहीदों की मंशा थी आजादी के बाद हमारा देश मूलभूत सुविधाओं से भरपूर रहेगा अभी ऐसा कुछ नहीं हुआ है उनका सपना था दवा पढ़ाई मुफ्त हर गरीब परिवार के पास अपना घर रहेगा हमारे देश का किसान खुशहाल रहेगा।

















