26.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : पर्यावरण संरक्षण एंव उसके संतुलन का मूलमंत्र है पौधरोपण- अलवीना उस्मान

जौनपुर : पर्यावरण संरक्षण एंव उसके संतुलन का मूलमंत्र है पौधरोपण- अलवीना उस्मान

# कलर्स-डे पर किया गया पौधरोपण, छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांकृतिक कार्यक्रम

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के ओम इण्टरनेशनल स्कूल मोलनापुर अहमदबक्श फुलेश में सोमवार को कलर्स-डे पर विद्यालय के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण एंव उसके संतुलन के लिए पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे रंग- बिरंगे पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। तत्पश्चात कलर्स-डे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें छात्र- छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुशर्रत जहाँ ने स्वागत भाषण के माध्यम से करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात नर्सरी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर के अतिथियों का मनमोह लिया। नर्सरी की छात्राओं ने कैटवाक करके रैम्प की प्रस्तुति दी जिस पर तालियों की गड़गड़ाहट से परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य उषा मिश्रा ने छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छात्र पढ़ता है तो घर शिक्षित होता है। लड़कियां पढ़ती है तो समाज शिक्षित होता है। उन्होंने महिला शिक्षा पर बल देते हुए महिला शिक्षा को सराहा तथा उज्जवल भविष्य की कामना किया।

ओम इण्टरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल अलवीना उस्मान ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम साल भर में एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। जिससे पर्यावरण संरक्षण हो सके। उन्होंने कलर्स डे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रेड कलर हमारे जीवन मे बहुत ही महत्वपूर्ण है। ये हमे ऊर्जा प्रदान करने के साथ – साथ विजय का भी प्रतीक है। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा नैन्सी सिंह व श्रेया त्रिपाठी ने संयक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन केके मिश्रा ने किया। इस अवसर पर डॉ धीरेंद्र कुमार मिश्रा, सृष्टि मिश्रा, आरएसएन त्रिपाठी, प्रवक्ता प्रियंका मिश्रा, तबस्सुम बानो आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37194870
Total Visitors
759
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This