जौनपुर : पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण ही एक मात्र विकल्प- जेसी सरफराज

जौनपुर : पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण ही एक मात्र विकल्प- जेसी सरफराज

# जेसीआई शाहगंज संस्कार ने बृहद पैमाने पर किया औषधीय पौधों का रोपण

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                  पर्यावरण संरक्षण एंव उसके संतुलन के लिए पौधरोपण ही एक मात्र विकल्प है इसके लिए तमाम समाजसेवी संस्थाएं समय-समय पर पौधारोपण करती है इसी क्रम में जेसीआई शाहगंज संस्कार ने क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव स्थित मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में बृहद पौधरोपण का आयोजन किया।
संस्था के अध्यक्ष जेसी विशाल जायसवाल ने बताया कि जेसी सप्ताह के चौथे दिन जेसीआई शाहगंज संस्कार ने बड़ागांव स्थित मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में 25 औषधीय पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जेसी वीक चेयरमैन जेसी सरफराज अहमद ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में जिस तेजी से हम पेड़ों को काट रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब लोग अपने पीठ पर आक्सीजन का सिलेंडर लादकर विचरण करते न दिखाई देंगे। अभी भी समय है पर्यावरण संरक्षण एंव उसके संतुलन के लिए पौधरोपण ही एक मात्र विकल्प है जिसके लिए सभी को जागरूक होना होगा।
मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल बड़ागांव विद्यालय के प्रबंधक जेसी हसन मेहंदी ने जेसीआई शाहगंज संस्कार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार के लिए सदैव समर्पित जेसीआई शाहगंज संस्कार ने समय-समय पर प्रोत्साहित किया है। रोपित किये गये पौधों के संरक्षण की हमारी नैतिक जिम्मेदारी है जब तक ये पौधे व्यस्क न जाएं।
कार्यक्रम के दौरान जेसी शाहिद अंसारी, आईपीपी जेसी पंकज सिंह, जेसी मिन्हाज इराकी, जेसी साकिब, जेसी मुराद, शहनशाह आलम समेत विद्यालय का समस्त कर्मी उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : दो उचच्कों ने किया 60 हजार का आभूषण पार
Next articleजौनपुर : स्लो रेस के जरिए दिया यातायात जागरूकता का संदेश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?