जौनपुर : पशु चिकित्सा के साथ ही साहित्य प्रेमी भी है डा. आलोक

जौनपुर : पशु चिकित्सा के साथ ही साहित्य प्रेमी भी है डा. आलोक

# बकरी पालन के लेख पर मिला सुश्रुत गौरव रत्न सम्मान

सुइथाकलां। 
मो आसिफ 
तहलका 24×7 
               क्षेत्र ही नहीं, वरन पूर्वाचल में पशु चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में प्रख्यात राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर में पदस्थ पशु चिकित्साधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल साहित्य जगत में भी पकड़ रखते हैं। अभी हाल ही में पशुधन प्रहरी द्वारा आयोजित लेख प्रतियोगिता के लिए उन्हें सुश्रुत गौरव रत्न सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान 30 नवम्बर को इण्डियन वेटेरनरी डाक्टर्स डे पर डा. सीएम सिंह जन्म शताब्दी के अवसर पर दिया गया है।
गौरतलब हो कि डा. आलोक जहां पशुसेवा के क्षेत्र में उपचार से लेकर सर्जरी के मायने में समूचे पूर्वाचल में अपना परचम लहराए हैं, वहीं अब तक विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अपना लोहा मनवा है। अभी हाल में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित उक्त लेख प्रतियोगिता में बकरी पालन की लेख को लेकर उन्हें सुश्रुत गौरव रत्न सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूर्वाचल में इकलौते और प्रदेश में दूसरे चिकित्सक के रूप में मिला है। उनके इस सफलता पर परिजनों समेत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजेश कुमार सिंह, डिप्टी सीवीओ रत्नाकर सिंह, श्रीपाल यादव,अभिषेक चतुर्वेदी, राहुल राज मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
Previous articleजौनपुर : आयुष्मान कार्डधारक का दूरबीन विधि से हुआ घुटने का सफल ऑपरेशन
Next articleजौनपुर : एड्स नियंत्रण पर लगाई गई कार्यशाला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?