जौनपुर : पशुपालक की सक्रियता से गो-तस्कर गाय चुराने में हुए नाकाम
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र के नौली बाजार में बुधवार की पशुपालक की सक्रियता से पशु तस्कर गाय चुराकर ले जाने में नाकाम रहे। इस दौरान पिकअप मोड़ कर भाग रहे तस्करों ने खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव के नाम लगा शिलापट्ट को तोड़ दिया।

नौली बाजार में सड़क के किनारे सुबास राजभर बाहर पशुशाला में अपनी कीमती गाय बांध रखी थी। रात्रि लगभग 12 बजे पिकअप से पशु तस्कर गाय चुराने के लिए पशुशाला में पहुंचे। रस्सी से बंधी गाय को तस्कर खोल रहे थे कि सुबास की नींद खुल गई। शोर मचाने पर तस्कर गाय छोड़ भागने लगे। इस दौरान पिकअप मोड़ते समय तस्करों ने जहिरुद्दीनपुर गांव जाने के लिए निर्मित सड़क के मोड़ पर लगा राज्यमंत्री के शिलापट्ट को तोड़ कर तस्कर पिकअप समेत भागने में सफल रहे।

















