जौनपुर : पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स शिविर में दिया गया चिकित्सकीय उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण

जौनपुर : पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स शिविर में दिया गया चिकित्सकीय उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                 कस्बा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स शिविर के तीसरे दिन छात्राओं ने तरह तरह के टेंट लगाने का तरीका सीखा। इस दौरान रेंजर्स को पट्टियां बांधने और चिकित्सकीय उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया।

शनिवार को पांच दिवसीय रेंजर्स शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत प्राचार्या डॉ नूर तलत ने ध्वजारोहण करके की। प्रथम सत्र में प्रशिक्षक अवनीश चौधरी ने छात्राओं को बीपी 6 व्यायाम तथा जुलाहा गांठ, कुर्सी गांठ, एक गोलचक्कर दोअर्ध फांस, वर्गाकार बंधन तथा अष्टाकार बंधन बाँधने का प्रशिक्षण दिया। शिविर के दूसरे सत्र में शिविरार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की पट्टियां बांधने का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ प्राथमिक चिकित्सा के लिए आवश्यक सामग्री एवं उपकरणों के बारे में भी बताया गया। अंत में विभिन्न प्रकार के टेंट बांधने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर रेंजर्स प्रभारी डॉ पूजा गुप्ता, रेंजर्स सह प्रभारी डॉ अमृता बरनवाल समेत शैक्षणिक स्टाफ और कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : धूमधाम से मनाया गया डीह बाबा मंदिर का वार्षिकोत्सव
Next articleजौनपुर : यूपी के विकास के लिए योगी सरकार बहुत ज़रूरी- सीमा द्विवेदी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?