जौनपुर : पांच हेड कांस्टेबल बने दारोगा, सीओ ने बैच लगाकर दी बधाई

जौनपुर : पांच हेड कांस्टेबल बने दारोगा, सीओ ने बैच लगाकर दी बधाई

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
              क्षेत्र के थाना महराजगंज पर तैनात हेड कांस्टेबल शिव प्रकाश पाठक, राजेंद्र मिश्र, हरिद्वार मिश्र, काशीनाथ यादव, रामनरेश सिंह को प्रोन्नति पाकर दरोगा बनने की जानकारी जैसे ही थाने पर हुई तो एक साथ अपने ही थाने के 5 हेड कांस्टेबल को दरोगा बनने पर स्थानीय थाने पर तैनात पुलिसकर्मी खुशी से झूम उठे।

मंगलवार की देर शाम बदलापुर सर्किल के क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने महराजगंज थाने पर पहुंचकर प्रोन्नति पाकर दरोगा बनने वाले हेड कांस्टेबल शिव प्रकाश पाठक, राजेंद्र मिश्र, हरिद्वार मिश्र, काशीनाथ, रामनरेश सिंह को बैच लगाकर बधाई दिया। बैच लगने के बाद नवागत दरोगा अपने अधिकारी को सलूट दिये। इस दौरान महराजगंज थानाध्यक्ष संतोष शुक्ला, उपनिरीक्षक मुन्नीलाल कनौजिया, राजमल हेड कांस्टेबल बिरेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल आनंद कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार यादव महराजगंज थाने के समस्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : कोटेदार ने मां-बेटे को लाठी से पीटकर किया घायल
Next articleजौनपुर : मुख्यमंत्री के आगमन के चलते किया गया रूट डायवर्जन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?