जौनपुर : पानी की जांच के लिए समूह की महिलाओं को किया गया प्रशिक्षित
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
जल जीवन मिशन के तहत सोमवार को स्थानीय ब्लाक मुख्यालय में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गांव के पेयजल की जांच के लिए प्रशिक्षित किया गया। उन्हें बैग, कापी और कलम देकर सर्वप्रथम पेयजल स्रोतों का विवरण जुटाने को कहा गया।मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकेश यादव ने कहा कि दूषित जल से तमाम बीमारियां बढ़ रही है।


















