31.7 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : पारिवारिक विवाद में 110जी की कार्रवाई गलत- जिलाधिकारी

जौनपुर : पारिवारिक विवाद में 110जी की कार्रवाई गलत- जिलाधिकारी

# जिलाधिकारी ने दिया उचित न्याय दिलाने का भरोसा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                शाहगंज तहसील के सबरहद गांव निवासी पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव के खिलाफ शाहगंज कोतवाली पुलिस द्वारा मिनी गुंडा एक्ट (110 जी) की कार्रवाई से जिले के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारों का गुस्सा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पत्रकारों ने आज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से मिलकर उन्हें शिकायती पत्र सौंपा। पत्रकारों ने जिलाधिकारी से कहा कि पशु तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने पर जिस तरह से पुलिस और प्रशासन द्वारा जिले के पत्रकार के खिलाफ उत्पीड़न की कार्रवाई की जा रही है वह बर्दाश्त के बाहर है।

पत्रकारों के आक्रोश को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सहृदयता दिखाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी गाड़ी से उतरकर उप जिलाधिकारी शाहगंज नीतीश कुमार से बात करके कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उप जिलाअधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव के खिलाफ जो भी मामले दर्ज हैं, वह पारिवारिक विवाद के हैं इस बात को सुनते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के तेवर काफी तल्ख हो गए और उन्होंने पारिवारिक विवाद में पत्रकार के ऊपर गुंडा एक्ट की कार्रवाई किए जाने पर पुलिस की कार्य प्रणाली पर एतराज जताया और कहा कि पत्रकार श्रीवास्तव के साथ अन्याय कतई नहीं होगा। साथ ही जिलाधिकारी ने आक्रोशित पत्रकारों को विश्वास दिलाया कि किसी भी पत्रकार के साथ भविष्य में इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं होगी।

पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, शशि राज सिन्हा, संजय अस्थाना, अरुण कुमार यादव, जावेद अहमद, मंगला प्रसाद तिवारी, अजीत सिंह, अजीत बादल, देवेंद्र खरे, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, राज सैनी, संजय चौरसिया, नीतीश कुमार विश्व प्रकाश श्रीवास्तव संतोष राय, जुबेर अहमद, वीरेंद्र कुमार पांडे ,इशरत हुसैन ,सुनील कुमार समेत दर्जन भर से अधिक पत्रकार मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37188589
Total Visitors
915
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This