जौनपुर : वर्षों से उपेक्षित रेलवे स्टेशन मार्ग का कराया जा रहा निर्माण

जौनपुर : वर्षों से उपेक्षित रेलवे स्टेशन मार्ग का कराया जा रहा निर्माण

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                वर्षो से उपेक्षा का दंश झेल रहे केराकत रेलवे स्टेशन सड़क मार्ग की मरम्मत जिला पंचायत सदस्य उमा भारती के प्रयासों से कराया जा रहा है इस आशय की जानकारी जिला पंचायत प्रतिनिधि व विकासशील इन्सान पार्टी के प्रत्याशी पप्पू भारती ने दी। उन्होंने बताया कि केराकत रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है जो वर्षो से उपेक्षित था जब से उमा भारती जिला पंचायत सदस्य बनी तभी से प्रयास था कि रेलवे स्टेशन की सड़क का मरम्मत करवाया जाय।

जिला पंचायत अध्यक्ष से स्टेशन मार्ग पर हो रही यात्रियों के समस्याओं से अवगत कराया है तो तत्काल सड़क की मरम्मत हेतु स्वीकृति प्रदान की और आज इस सड़क के मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है मरम्मत कार्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर रेलवे स्टेशन तक किया जायेगा।सड़क मरम्मत कार्य देख यात्रियों समेत दुकानदारों में खुशी का माहौल व्याप्त है।

 

बता दें कि गत कई वर्षों से केराकत रेलवे स्टेशन मार्ग और केराकत विकासखंड मुख्यालय को सीधे जोड़ने का कार्य करने वाली सड़क मार्ग मरम्मत के अभाव में भारी गड्ढों के चलते झील के रूप में परिवर्तित हो जाती है। कहीं जलजमाव तो कहीं गड्ढे व कीचड़ से युक्त इन सड़क पर वर्षा का गंदा पानी जमा होने से डेंगू की भी संभावना को बढ़ावा दे रहा था। ऐसी स्थिति रेल में यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को प्रतिदिन जलजमाव और कीचड़ से भरी सड़कों पर गिरते पड़ते दिन और रात्रि के अंधेरे में यात्रा करने को मजबूर थे। जिसमें दो पहिया वाहनों समेत पैदल चलने वाले लोगों को गंदे कीचड़ युक्त भरे जल मे होकर मजबूरी में आना जाना पड़ता था। कई बार मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद भी जनप्रतिनिधि व अधिकारियों का ध्यान उपेक्षित पड़े सड़क पर आकृष्ट नहीं हुआ।
Previous articleजौनपुर : मतदाता चुनाव में निर्भीक होकर करे मतदान- शुभम तोदी
Next articleजौनपुर : पारिवारिक विवाद में 110जी की कार्रवाई गलत- जिलाधिकारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?