जौनपुर : पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

जौनपुर : पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7 
             नगर के डोभी मोहल्ला के पास सोमवार की शाम एक पिकअप जीप ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बिहार निवासी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे पीएचसी सोंधी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिहार प्रांत के औरंगाबाद निवासी 33 वर्षीय छोटू कुमार पुत्र स्व.रामचंदर प्रसाद बाइक से कहीं जा रहा था। डोभी मोड़ के पास एक पिकअप उसे टक्कर मारते निकल गई। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया।
Previous articleपीएम के कार्यक्रम का सीएससी सेंटर पर हुआ सजीव प्रसारण
Next articleजौनपुर : किसान सम्मान समारोह का किया गया सजीव प्रसारण   
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?