जौनपुर : पीएम के जन्मदिन पर रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेगा रक्तदान शिविर

जौनपुर : पीएम के जन्मदिन पर रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेगा रक्तदान शिविर

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों द्वारा जिला चिकित्सालय जौनपुर पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
जिला चिकित्सालय पर मेगा रक्तदान शिविर का उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। शिविर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा रक्तदान किया गया। राज्य मंत्री द्वारा रक्तदानियों को प्रमाणपत्र भी दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह, सीएमएस शर्मा, भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल, रेडक्रास के सचिव वरिष्ठ पत्रकार मनोज वत्स, रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष डॉ संदीप पांडेय, डा अंजू सिंह, डॉ विमला सिंह, रवि सिंह, विद्याधर राय, शशिकान्त सिंह, विजय प्रताप सिंह, राघवेंद्र सिंह, संजय यादव, सुनील यादव मम्मन, अजय सिंह, जनार्दन सिंह, राज्य मंत्री के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, प्रतिनिधि अजय सिंह, जितेंद्र सिंह पूर्व प्रमुख, सचिन पांडे आदि लोग रहे।
Previous articleजौनपुर : हर्षोल्लास के साथ किया गया भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन
Next articleजौनपुर : विश्व हिन्दू परिषद की विभाग योजना बैठक संपन्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?