जौनपुर : हर्षोल्लास के साथ किया गया भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन
# बसंती देवी आईटीआई एंव अगर्दी प्रसाद आईटीआई पर रही खासी धूम
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
निर्माण के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा का पूजन नगर मे विभिन्न स्थानों पर धूमधाम से किया गया। लोगों ने सुबह से ही पूजा की तैयारी शुरू कर दी जो देर शाम तक चलती रही। मैकेनिक कार्य से सम्बन्धित सभी व्यवसाईयों ने अपने कार्य स्थल की साफ सफाई करके उसको आकर्षक ढंग से सजा कर देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति तथा चित्र की स्थापना कर पूरे मनोयोग से आराधना करते हुए विश्व कल्याण तथा समस्त मानवता की पीड़ा दूर कर शुभ आशीर्वाद देने की प्रार्थना भगवान विश्वकर्मा से की।

नगर में स्थित विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों पर भी लोगों ने देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना बडे़ ही धूमधाम से की तथा विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। इसी क्रम में भादी स्थित अगर्दी प्रसाद आईटीआई, पक्का पोखरा स्थित बसंती देवी आईटीआई पर भी भव्य पूजनोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आस पास के लोगों ने भाग लिया।

















