जौनपुर : पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से किया चर्चित दरोगा के बदसलूकी की शिकायत 

जौनपुर : पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से किया चर्चित दरोगा के बदसलूकी की शिकायत 

# मामले की जांच कराई जा रही है दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई- सीओ

चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
             थाना क्षेत्र के एक विवादित एसआई का एक और वीडिओ सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एसआई एक युवक और महिला के साथ बदसलूकी करता नजर आ रहा है। कुछ दिन पहले भी इसका एक वीडिओ वायरल हुआ था जिसमें वह रात में नशे में धुत होकर एक मामले की जांच करने पहुंचा था एसआई की बदसलूकी से व्यथित पीड़ित ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक और केराकत के सीओ गौरव शर्मा से इसकी शिकायत की है।
मामला चन्दवक थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव का है। गांव के महेन्द्र यादव का पड़ोसी गांव बीरभानपुर के अदालत यादव आदि से नाली और चकमार्ग को लेकर झगड़ा है। महेन्द्र का आरोप है कि अदालत आदि नाली और चकमार्ग पर जबरदस्ती कब्जा करके रास्ता अवरुद्ध कर रहे हैं। महेन्द्र के प्रार्थना पत्र पर एसडीएम ने चन्दवक पुलिस को जांच का आदेश दिया था। जिस पर आरोप है कि थाने के एसआई सुदामा यादव 29 अक्टूबर की रात नशे में जांच करने पहुंच गए और उन्होंने महेन्द्र यादव के घर की महिलाओं से बदसलूकी की जिसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस की किरकिरी हुई थी।
शिकायत है कि इसी मामले में रविवार शाम को एसआई सुदामा एक बार फिर महेन्द्र के घर पहुंच गए और एक युवक का मोबाईल छीन लिया और एक महिला से हाथपाई की। इस संदर्भ में केराकत क्षेत्राधिकारी सीओ गौरव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वीडियो के आधार पर एस आई सुदामा प्रसाद पर कार्यवाही होगी या नहीं यह देखना दिलचस्त होगा। आये दिन वीडियो वायरल होने पर भी उच्चाधिकारियों के द्वारा कार्यवाही ना करना पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा करता है।
Previous articleयूपी में निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ी, दिसंबर में होंगे निकाय चुनाव
Next articleजौनपुर : असंतुलित होकर गड्डे में गिरने से बाइक सवार महिला की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?