जौनपुर : पीयू में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
# उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का किया गया प्रशस्तिपत्र और अंगवस्त्रम से सम्मान
# महिला शक्ति समेत कुल 75 लोगों को कुलपति ने किया सम्मानित
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बुधवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सरस्वती सदन में कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और नारी शक्ति समेत 75 से अधिक लोगों को कुलपति ने सम्मानित किया।समारोह में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश के विकास के बारे में सोचने से ही राष्ट्र की उन्नति हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके काम से होती है न की उसके पद से।

हम जिस संस्था या क्षेत्र में कार्य करते हैं वहां आदर्श के साथ-साथ यथार्थ का पालन करके उस संस्था को शीर्ष पर ले जा सकते हैैं। उन्होंने मौलिक अधिकार के 11 कर्तव्यों को पढ़कर इसे हर व्यक्ति को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि संविधान की सार्थकता तभी साबित होगी जब इसे लोग अपने जीवन में ईमानदारी से उतारें। इसके पूर्व कुलपति जी ने वीर बहादुर सिंह, महात्मा गांधी एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।इससे पूर्व कुलपति को सुरक्षाकर्मियों ने गार्ड आफ आनर दिया। इसके बाद संगोष्ठी भवन समारोह में डॉ. बीबी तिवारी, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. रसिकेश, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह और डॉ. दीपक मौर्य ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का संचालन राजनारायन सिंह ने किया।



















