जौनपुर : सूर्य नमस्कार के साथ योग साधकों ने मनाया गणतंत्र दिवस

जौनपुर : सूर्य नमस्कार के साथ योग साधकों ने मनाया गणतंत्र दिवस

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                26 जनवरी सन् 1950 को जब हमारे देश में अपना संविधान लागू हुआ सही मायने में हम तभी अंग्रेजी हुकूमत से आज़ाद हुए और पूरे देश में जश्न मनाया गया था मगर क्या कभी हमने सोचा कि यह आजादी हमें कितनी कुर्बानियों के बाद मिली थी, कितनी माताओं ने, कितनी बहनों ने, कितने बच्चों ने, अपनों की बलि इस आजादी की बलि बेदी पर दी थी? कुछ नाम तो हमें याद हैं जिन्होंने अपनी जान इस बलि बेदी पर हंसते हंसते न्योछावर कर दी मगर ऐसे हजारों, लाखों लोग थे जिन्होंने अपनी कुर्बानी तो दी मगर उन्हें इतिहास के पन्नों में जगह तक नहीं मिली, मगर वे लोग हर भारतीय के दिलों में आज भी जिंदा है और आनेवाली पीढ़ियों में भी जिंदा रहेगें उक्त बातें लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर स्थित प्राइमरी पाठशाला में ध्वजारोहण के पश्चात् पतंजलि योगपीठ शाहगंज इकाई के अध्यक्ष और राजदेई सिंह महिला महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कही।

उन्होंने बताया कि जिस समय लालकिले की प्राचीर पर अपने देश का तिरंगा फहराया जा रहा था उस वक्त देश में कैसी खुशी रही होगी हम उस खुशी को सिर्फ महसूस कर सकते हैं। योग गुरु ओम् प्रकाश चौबे ने अपने वक्तव्य में कहा कि आजादी के दिवाने माँ भारती के लाडले जब बसंती चोला पहनकर फांसी के फंदे को ऐसे चुमते थें जैसे कोई पिता वात्सल्य से भर कर अपने पुत्र को चूमता है तो देखने वाले के मुह से बरबस ही भारत माता की जय के नारे के उद्घोष से वातावरण गुंजित होकर गाने लगता था “मेरा रंग दे बसंती चोला माँ ए रंग दे बसंती चोला” योग गुरु शिव कुमार यादव ने उपस्थित योग साधकों का आह्वान किया कि आप प्रतिदिन कम से कम दो घंटा अपने देश की सेवा में लगाएं कोई एक ऐसा काम अवश्य कीजिये जो समाज के हित में हो, और उसे करने के लिए आपको चुस्त दुरूस्त रहना जरूरी है और चुस्त दुरूस्त रहने के लिए आपको प्रति दिन कम से कम एक घंटा अपने लिए देना होगा और सारी बातों से अलग होकर आपको योगाभ्यास करना होगा, यह एक ऐसी औषधि हे जो बिना कुछ खर्च के सभी को मुफ्त में प्राप्त हो सकती है बस आप सिर्फ एक चीज़ का त्याग कीजिये वह है आलस्य बालयोगी करन “गुरु” ने अपने मधुर आवाज में देश भक्ति गीत “कर चले हम फिदा जानो वतन साथियों” सुना कर पूरे योग परिसर को देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया, कार्यक्रम के अंत में सभी योग साधकों को अध्यक्ष द्वारा मिष्ठान वितरित किया। इस पावन अवसर पर आरएसएस के तहसील प्रचारक ज्ञानेंद्र कुमार, कुमारी निशा भारती, रामनाथ भारती, जंगी लाल भारती, राधेश्याम गुप्ता, शुभम, सोनू यादव, उमा प्रजापति, गौरव चतुर्वेदी, हर्ष श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश चौबे, प्रतीक कुमार, अच्छे लाल, बालक अयान अहमद आदि योग साधक उपस्थित रहें।
Previous articleजौनपुर : पीयू में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
Next articleजौनपुर : राजदेई सिंह महिला महाविद्यालय में ध्वजारोहण कर किया गया शहीदों को नमन्
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?