39 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : पीरियड के दौरान घबराने की नहीं सावधानियों की जरूरत 

जौनपुर : पीरियड के दौरान घबराने की नहीं सावधानियों की जरूरत 

खुटहन‌।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7 
           ब्लाक सभागार में हिलिंग फील्ड्स फाउंडेशन के सौजन्य से किशोरियों, युवती और महिलाओं को मासिक धर्म को लेकर जागरूक किया गया। बताया गया कि मासिक धर्म से घबराए नहीं बल्कि इस अवधि में विशेष सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है।बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार जायसवाल ने कहा कि पीरियड आने के दौरान कमर व शरीर में दर्द भी होने लगता है।
इससे महिलाओं को घबराना नहीं चाहिए। इस दौरान विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। बीसीपीयम राजेश कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को पिरियड समय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए स्वच्छता को लेकर पैड का प्रयोग करना चाहिए। फाउंडेशन के सीएचई ने नाटक के माध्यम से जागरुक किया। महिलाओं को पैड, पोषण पैकेट, गर्भावस्था किट निशुल्क दिया गया। इस मौके पर शरद तिवारी, सतीश विश्वकर्मा, अमृता, ज्योती, प्रधान संतलाल सोनी, धर्मेन्द्र मौर्या, बिंदू देवी, चंद्रकला आदि मौजूद रहीं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37225854
Total Visitors
756
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This